Breaking News

बड़ी बहन ने दी छोटी बहन को मुखाग्नि

कोटला गांव की शीनम महाजन को उसकी बड़ी बहन ने मुखाग्नि दी। मृतक युवती का न तो कोई भाई था, जबकि उसके सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ चुका था। शीनम चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में नौकरी करती थी।

जानकारी के अनुसार वीरवार को कोटला निवासी शीनम महाजन (24) पुत्री स्व. प्रवीण महाजन की चंडीगढ़ में स्कूटी स्किड होने से मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को युवती का शव उसके घर कोटला पहुंचा। युवती का भाई और पिता न होने के कारण उसकी बड़ी बहन ने उसे मुखाग्नि दी।

 शीनम तीन बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि उसकी एक बड़ी बहन मूक एवं बधिर है। उससे बड़ी बहन चंडीगढ़ में ही प्राइवेट जॉब करती है। शीनम की बड़ी बहन प्रियंका महाजन ने ही उसे मुखाग्नि दी। बहन द्वारा मुखाग्नि देने की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है

No comments