Breaking News

पड़ाई के लिए बच्चों और अभिभावकों का जज्वा


शिंकुला दर्रा पैदल पार करने के बाद गुरुवार को आठ विद्यार्थियों और दस अभिभावकों ने बर्फ से लकदक 13050 फीट ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पैदल पार किया। मौसम खराब रहने से रोहतांग में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।गुरुवार को खराब मौसम के बावजूद 12 स्थानीय लोगों सहित कुल 30 मुसाफिरों का दल गुफा होटल से रोहतांग दर्रा होकर मनाली के लिए निकला। करगिल के जंस्कर से आठ बच्चे और और उनके दस अभिभावक मनाली पहुंच गए हैं। ये बच्चे धर्मशाला और मनाली में शिक्षा ग्रहण करने आए हैं। 

पड़ाई के लिए बच्चों और अभिभावकों का जज्वा


इन लोगों को पहले रोहतांग सुरंग से होकर आना था, लेकिन नॉर्थ पोर्टल के रास्ते से जाने की इजाजत नहीं मिलने के कारण जम्मू एंड कश्मीर  के करगिल जिले के जंस्कर से आए 18 सदस्यीय दल ने रोहतांग दर्रा पैदल पार करने की ठानी।

No comments