Breaking News

फेसबुक पर व्यस्त था युवक, खच्चर ने तीन सौ मीटर तक घसीटा युवक, पढ़ें पूरा मामला



फेसबुक चलाने के लिए खच्चर पर सामान ढोने वाले युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। गोहर के तुना पंचायत का रूप सिंह रोज की तरह खच्चर के साथ गांव के ही एक व्यक्ति का सामान लेने जा रहा था। उसके एक हाथ में खच्चर की रस्सी थी और दूसरे में मोबाइल
फेसबुक पर व्यस्त था युवक, खच्चर ने तीन सौ मीटर तक घसीटा युवक, पढ़ें पूरा मामला

मोबाइल पर फेसबुक खोल रही थी। इसी बीच दोनों हाथों से मोबाइल चलाने के लिए युवक ने रस्सी को अपने पेट से बांध दिया और मोबाइल पर व्यस्त हो गया। थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक खच्चर बिदक गई और उसने भागना शुरू कर दिया।

इससे पहले युवक कुछ समझ पाता। वो जमीन पर गिर गया और खच्चर के साथ घसीटता चला गया। उसने पेट से रस्सी छुड़ाने की कोशिश लेकिन खच्चर तेजी से भाग रही थी। करीब तीन सौ मीटर तक खच्चर इसे घसीटते चली गई।

युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। लोगों ने जब रुप सिंह को देखा तो मौके की ओर दौड़े और खच्चर को काबू किया। इसके बाद घायल हालत में रूप सिंह को नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।

घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसने बातचीत के दौरान कहा है कि वह फोन पर फेसबुक पर व्यस्त था और इतने में खच्चर बिदक गई और उसे घसीटते हुए तीन सौ मीटर दूर तक ले गई। तुना पंचायत की प्रधान धर्मा देवी ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है

No comments