एक दर्दनाक हादसे में ऊना जिले एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर रामपुर से हरोली गांव को जाने वाले मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हरोली पुल के समीप बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।उसकी पहचान 41 वर्षीय गुरप्यारा पुत्र जगन्नाथ निवासी सुनेहरा ऊना के रूप में हुई है। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना के एएसआइ प्रेमपाल मौके पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments