आज कांगड़ा में गरजेंगे नितिन गडकरी
हिमाचल भाजपा का अंतिम पन्ना प्रमुख सम्मेलन कांगड़ा जिले के शाहपुर के चंबी मैदान में रविवार को होगा। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से विमान द्वारा गगल एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट के बाहर एक कार्यक्रम के दौरान वह सूबे के लिए 8 सड़क परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके बाद वह पन्ना प्रमुख सम्मेलन पहुंचकर विपक्ष के खिलाफ गरजेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे।
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का शनिवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जायजा लेते हुये. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष निर्देश दिए।



No comments