Samsung Galaxy S10 की सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने इवेंट में Galaxy S10 की सीरीज लॉन्च कर दी है। Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Samsung S10e को पेश कर दिया है। तो चलिए जानते है कीमत और फीचर्स-

इसमें 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसमें गैलेक्सी S10 वाले ही प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4,100 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के तीन स्टोरज विकल्प 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी हैं।
Samsung Galaxy S10 सीरीज की कीमत
Galaxy S10 की कीमत 899.99 डॉलर (करीब 63,900 रुपये) से शुरू होती है। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S10+ की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 71,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं Galaxy S10e की कीमत 749.99 डॉलर (करीब 53,300 रुपये) से शुरू होती है।Samsung Galaxy S10 स्पेसिफिकेशन
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वन यूआई का इस्तेमाल हुआ है। Galaxy S10 में 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। फोन में NM ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12-12 मेगापिक्सल के दो और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 3,400 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के दो विकल्प 128 जीबी और 512 जीबी हैं।
Samsung Galaxy S10+ स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S10e स्पेसिफिकेशन
फोन में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ फ्लैट डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। प्रोसेसर वही है और प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा गैलेक्सी S10 वाला ही है। हैंडसेट की बैटरी 3,100 mAh की है। इस फोन के दो विकल्प 128 जीबी और 512 जीबी हैं।
तीनों ही स्मार्टफोन में ये स्पेसिफिकेशन एक समान हैं- प्रोसेसर, एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन के साथ डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर।
No comments