जमू कश्मीर में पुलबमा हमले के बाद सुरक्षा बलों के बड़े दबाब के कारण आंतकी Himachal Prdeash में कर सकते है घुसपैठ
पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के बढ़े दबाव और आतंकियों के हिमाचल में घुसपैठ की अफवाह के बीच अलर्ट जारी कर दिया गया है। वीरवार सुबह से सोशल मीडिया पर उड़ी इस अफवाह के बाद हिमाचल पुलिस और खुफिया एजेंसियां चौकस हो गई हैं। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे चंबा सहित कांगड़ा में अलर्ट जारी कर दिया है। चंबा की 167 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू और 18 किलोमीटर सीमा पंजाब के पठानकोट से लगती है। सुरक्षा एजेंसियां इसलिए भी चौकस हो गई हैं कि प्रदेश में पहले भी आतंकी बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
हिमाचल पुलिस हुई चोकानी
उधर, पुलिस प्रशासन ने वीरवार को उपमंडल नूरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रेकी की। उपमंडल के थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में कहा जा रहा है कि आतंकी रावी नदी से होते हुए हिमाचल प्रदेश में दाखिल हो गए हैं। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने छानबीन सुरु कर दी है, लेकिन यह अफवाह लग रही है। फिर भी थाना व चौकी प्रभारियों को गश्त बढ़ाने की निर्देश दिए गए हैं।
पुलवामा हमले के बाद बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुश्किले भारत से पानी की आपूर्ति रोकने के संकेत

No comments