Breaking News

अनुराग को इस बार मोदी का चेहरा भी नही बचा सकता


 कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग कर भी अपनी पराजय को रोक नहीं पाएंगे। क्योंकि, विगत लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को सुजानपुर की जनसभा में नरेंद्र मोदी की ओर से दिखाए गए सुनहरे सपने अभी भूले नहीं हैं। अब जनता चुनावों में मोदी और अनुराग को सबक जरूर सिखाएगी। कौशल ने कहा कि मनमोहन सरकार में मंजूर सेंट्रल यूनिवर्सिटी शांता-अनुराग के चक्र में धर्मशाला और देहरा के बीच झूलती रही। बिलासपुर में बनने वाले एम्स को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और अनुराग के बीच श्रेय लेने की होड़ लगी रही।

जाने अपने शहर और प्रदेश का हाल 
बने रहिये  हमारे साथ 


अनुराग को इस बार मोदी का चेहरा भी नही बचा सकता

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज आरंभ होने के बाद हमीरपुर अस्पताल की हालत खराब हो चुकी है। नितिन गडकरी जालंधर-मुबारिकपुर-हमीरपुर-कोटली-मंडी राष्ट्रीय मार्ग जो कोट कलंझड़ी तक बन भी चुका है, उसका शिलान्यास करके चले गए | प्रदेश भाजपा का नेतृत्व भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और यहां की जनता को पूर्ण रूप से नजरअंदाज करता रहा है। और प्रेम कौशल ने कहा की इस बार जनता को पता है की उनके लिए लय टिक है और क्या नी और साथ ही साथ ये भी कहा की अनुराग मोदी के नाम से भी जीत हासिल नही कर पायेगे |

No comments