Breaking News

वाहन खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर मौत


चौपाल-शिमला रोड  पर चौपाल से 6 किलोमीटर दूर ओखटा ढांक के समीप एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज  दिया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर चौपाल से छैला की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन चौपाल से करीब छह किलोमीटर दूर ओखटा ढांक के पास पहुंचा तो करीब 200 मीटर गहरी खाई जिस मे दोनों युवको की मौत हो गई इस घटना से दोनों के परिजनों को गहरा सदमा लगा है 

आप भी रिपोर्टर बने 

वाहन खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर मौत

  डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। इस संबंध में कार्यकारी एसडीएम चौपाल रघुवीर सिंह ने सिविल अस्पताल चौपाल पहुंच कर मृतक के परिवारजन को दस-दस हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एएसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।  


No comments