सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया जाये उनका हक
आज पेंशन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक राजिंदर मन्हास ने कहा कि सरकार की ओर से जारी लाभ भी सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं दिए जाएंगे तो एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगी। हर उस कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा, जिन कार्यालय दोबारा उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रेच्युटी का लाभ 22 सितंबर, 2017 से नई पेंशन स्कीम के तहत सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी को हिमाचल सरकार की तरफ से जारी किया गया है।
इसके तहत अधिकतम 25 साल का सेवा लाभ दिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ विभागों के बाबू और अफसर इस अधिसूचना का गलत अर्थ निकाल रहे हैं और यह समझ रहे हैं कि 25 साल की नौकरी पर ही ग्रेच्युटी देय होगी।

No comments