एचआरटीसी कर्मचारियों को नही मिल रहा नाईट और ओवरटाइम
एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को पिछले लगभग 19 महीनों से ओवरटाइम और नाइट का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है की नाइट और ओवरटाइम के भुगतान के बिना ही इनकी सेवाएं ली जा रही हैं।स्टाफ की कमी के चलते एचआरटीसी अपने चालकों-परिचालकों से निर्धारित घंटों के मुकाबले अतिरिक्त ड्यूटी ले रहा है। इतना ही नहीं लंबी दूरी के रूटों पर रात्रि सेवा में ड्यूटी देने वाले चालकों और परिचालकों को भी नाइट अलाउंस नहीं दिया जा रहा। जिससे की कर्मचारियों मे सरकार के प्रति काफी रोस है |

एचआरटीसी इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव देसराज शर्मा ने बताया कि 19 माह से चालक-परिचालकों को नाइट ओवरटाइम का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा 16 महीनों से कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।कई बार निगम प्रबंधन के समक्ष यह समस्याएं उठाई गई हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। 2 अप्रैल को शिमला में होने वाले इंटक के सम्मेलन में इन समस्याओं पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

No comments