कांग्रेस की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा का सोलन में रोड शो होगा जबकि शिमला में रैली कराई जाएगी। प्रियंका ने इसकी सहमति दे दी है। आलाकमान अब मई के पहले सप्ताह में रोड शो और रैली की तारीख तय करेगा। प्रदेश कांग्रेस लंबे समय से प्रियंका की रैली की मांग कर रही थी।
उल्लेखनीय है कि शिमला प्रियंका का गृह क्षेत्र माना जाता है। शिमला के समीप छराबड़ा में प्रियंका ने नया आशियाना घर बनाया है और यहां अकसर आती रहती हैं। सूत्रों के मुताबिक रैली की तारीख फाइनल कर हाईकमान शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस को सूचित करेगा।
अब प्रियंका गांधी हिमाचल मे करेगी रेली
Reviewed by Arun Kumar
on
April 23, 2019
Rating: 5
No comments