हो सकता है इस दिन दसवीं का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो की मार्च-2019 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब शिक्षा बोर्ड दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी अप्रैल के अंत तक घोषित करेगा अगर बोर्ड दोबारा अप्रैल में मैट्रिक का परिणाम घोषित कर दिया जाता है, तो बोर्ड के इतिहास में पहली बार अप्रैल में मैट्रिक का परिणाम देने का रिकॉर्ड बन जाएगा।
अब तक मई में ही परिणाम घोषित हुआ है। इस बार 10वीं के 1,11,977 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

No comments