Breaking News

पुलिस ने 4 किलोमीटर पीछा कर बचाया सड़क पर दौड़ रही थी जलती बाइक

उत्तर प्रदेश स्थित इटावा में पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, इटावा के पास एक्सप्रेस-वे पर उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 100 टीम की नजर एक बाइक पर पड़ी,

जिसमें तेजी से आग भबक रही थी। आग लगने से बेखबर दंपति करीब चार किलोमीटर चलते रहे। इसी बीच हाई-वे पर सतर्क पुलिस की पेट्रोल कार PRV-1617 से उनको सचेत करने के साथ बड़ी दुर्घटना से भी बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Police rescued 4 kilometer after being stuck on the street burning biking,पुलिस ने 4 किलोमीटर पीछा कर बचाया सड़क पर दौड़ रही थी जलती बाइक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में अपनी पत्नी और बेटे को बैठाकर एक्सप्रेसवे पर चल रहा था। इस बीच अचानक बाइक में आग लग गई जिससे साइड बैग जलने लगा। उसी समय संयोग से वहां तैनात यूपी

पुलिस की पट्रोलिंग कार में बैठे पुलिसकर्मियों ने यह दृश्य देखा तो तुरंत आवाज लगाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति ने जब पुलिसकर्मियों की बात नहीं सुनी तो उन्होंने लगभग 4 किलोमीटर तक बाइक का पीछा किया और उसे रुकवाने में कामयाब रहे। आनन-फानन में सभी को बाइक से नीचे उतार महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया और फिर आग बुझाई दी गई। इस घटना में सभी बाल-बाल बच गए हैं।

No comments