Breaking News

सांड ने किया हमला जानिए क्या हुआ बाइक के साथ



नादौन मे सोमवार को बाइक पर सवार होकर घर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति पर सांड ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है। अधेड़ ने बाइक छोड़कर वहां से भागकर सांड से जान बचाई है। घायल को स्थानीय लोग नादौन अस्पताल ले गए। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। नादौन  में दिन-प्रतिदिन लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम को बेला निवासी सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर नादौन से घर जा रहा था कि रास्ते में एक लावारिस सांड ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा।



सांड ने किया हमला जानिए क्या हुआ बाइक के साथ



 बाइक सबार ने  छोड़कर सांड़ से जान बचाई। तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद लोग सुनील को नादौन अस्पताल ले गए। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सुनील को सिर पर 6 टांके लगे हैं। वहा के लोगो ने  प्रशासन से लावारिस पशुओं को पकड़कर कहीं दूर छोड़ने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसडीएम दिले राम धीमान ने कहा कि जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।


No comments