Breaking News

जेल पुलिस की परीक्षा में नकल का आरोप

जेल पुलिस की परीक्षा देने वाले कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मचारियों पर परीक्षा में नकल करवाने का आरोप लगाया है। परीक्षार्थियों ने मामले की शिकायत उपायुक्त से की।
जेल पुलिस की परीक्षा में नकल का आरोप,Prison police accused of mimic examination

परीक्षार्थियों ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय 21 अप्रैल, 2019 को सुबह 9:30 से 10:30 बजे वार्डन की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली। परीक्षार्थियों विवेक सैणी, चंदन शर्मा, लाली, सौरभ, जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि कालेज के परीक्षा केंद्र में कमरा नंबर 202 में सीसीटीवी नहीं लगाए थे। जेल पुलिस की परीक्षा में परीक्षार्थियों के आने जाने के लिए भी समय सारिणी निश्चित नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कई परीक्षार्थी समय सारिणी के बाद भी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंच रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि परीक्षा में जो पेपर बांटे थे वे फोटो स्टेट करके उन्हें दिए गए। परीक्षार्थियों का आरोप है कि जेल पुलिस के पेपर पर सीरियल नंबर भी अंकित नहीं था। इसके अलावा परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मचारियों पर भी पेपर में कई परीक्षार्थियों की मदद करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल का कहना है कि परीक्षा केंद्र का उन्होंने भी निरीक्षण किया था। लेकिन परीक्षा केंद्र में नकल का कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है

No comments