जंगल में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी
भरवाईं मुबारिकपुर सड़क पर थनीकपुरा के पास जंगल में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। मृतक की पहचान हरबंस सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी दसुआ जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा मृतक कार पेंटर का काम करता था। वह करीब एक महीने से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार सुबह के समय जंगल में किसी राहगीर ने पेड़ से लटके शव को देखा। उसने इसकी सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क से काफी दूर सुनसान जगह पर गला सड़ा शव पेड़ से लटका मिला। शव 20 दिन पुराना लग रहा है। घटनास्थल से मौके से बरामद हुए मोबाइल फोन की डिटेल से मृतक की पहचान हरबंस सिंह के रूप में हुई। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि शव जंगल में मिला है। मृतक के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है

No comments