हिमाचल मे हुआ दर्दनाक हादसा परिवार के लोगों मे छाया मातम का माहोल
हिमाचल मे एक दर्दनाक हादसे मे चार लोगों की मोके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है की संगड़ाह-थ्यानबाग-गेहल सड़क मार्ग पर रविवार रात एक कार थ्यानबाग के समीप अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।मृतकों में दंपती और मृतक महिला के दो भाई शामिल हैं। चारों लोग सोफर गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये की मदद दी है।
पुलिस के अनुसार काफलनू गांव के सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी रक्षा देवी के साथ मामा की शादी में जा रहे थे। उनके साथ रक्षा का सगा भाई वीरेंद्र सिंह निवासी गांव रनुआ और मृतक महिला का मौसेरा भाई सुरेश कुमार निवासी गांव थौला भी थे।
जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे तक भी ये लोग शादी में नहीं पहुंचे तो इनकी तलाश शुरू की गई । इस दौरान थ्यानबाग के समीप कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी हुई पाई गई।चारों के शव स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर संगड़ाह अस्पताल लाए गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और इनके पुरे घर मे मातम का माहोल बना हुआ है |

No comments