12वीं का आज परीक्षा परिणाम हुआ घोषित कितना रहा रिजल्ट इस बार
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। जमा दो के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में प्रदेश भर से 95497 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 58949 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।16102 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 62.1 फीसदी रहा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है।

No comments