Breaking News

रुझानों में फिर बनी मोदी सरकार, अमेठी से पिछड़ रहे हैं राहुल



लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना (Election Result) का दिन है. वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है.

जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है. यहां तक कि अमेठी से राहुल गांधी भी पीछे चल रहे हैं. वहीं, बेगूसराय से कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर हैं

अब तक आए 474 सीटों के रुझान में 294 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है, जबकि यूपीए 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, अन्य की बढ़त 79 सीटों पर है

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी आगे चल रही हैं. पिछले चुनाव में भी यहां सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं और अब एक बार फिर ऐसे ही रुझान आ रहे हैं. गौतम गंभीर और मनोज तिवारी समेत बीजेपी के सभी सातों प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

No comments