रुझानों में बीजेपी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, NDA भी 2014 के आंकड़े से पार
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना (Election Result) का दिन है. वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है.
जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है. राहुल गांधी की अमेठी सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां स्मृति ईरानी उन्हें टफ फाइट दे रही हैं. वहीं, यूपी में सपा-बसपा और आरएलडी के गठबंधन का फॉर्मूला भी पूरी तरह फेल होता दिखाई दे रहा है
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं. वो अभी 125000 वोटों से आगे चल रहे हैं


No comments