दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई कड़ी सजा और देना होगा जुर्माना भी
जंगल में लकड़ी काटने गई नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर दोष सिद्ध होने पर सात साल की कठोर सजा सुनाई गई है। इसके अलावा दोषी को 75 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा, जिसमें से 25 हजार रुपये पीड़िता को राहत के रूप में देने होंगे। वहीं, जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। यह सजा विशेष न्यायाधीश जेके शर्मा की अदालत ने बुधवार को सुनाई।

No comments