Breaking News

कौन शिक्षा देगा बचो को जब शिक्षक ही शराब के नशे मे पहुचेगे स्कूल जाने पूरी खबर



राजकीय प्राइमरी पाठशाला खाल-टीबा में जेबीटी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। इस वारदात का पता तब लगा जब शिक्षक ने सुबह की प्रार्थना के समय झूमना शुरू कर दिया उसके बाद कक्षा में जाकर शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी। शिक्षा विभाग को सूचना मिलते ही तुरंत विभाग की टीम स्कूल में पहुंच गई। इसके चलते वहां पर जेबीटी शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर कुर्सी पर बैठा हुआ था। मौके पर विभाग ने शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर स्कूल से हटा दिया है। वहीं, विभागीय अधिकारी कर रहे हैं कि शिक्षक की किसी और स्कूल में ड्यूटी भी लगा दी है। खबर की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुदर्शन सिंह ने की। 

कौन शिक्षा देगा बचो को जब शिक्षक  ही शराब के नशे मे पहुचेगे स्कूल जाने पूरी खबर


वहीं, सूत्र बताते हैं कि पहले भी शिक्षक कई बार स्कूल में शराब के नशे में पहुंचा है लेकिन हमेशा स्कूल प्रशासन शिक्षक को बचाने के चक्कर में था लेकिन अब परिजनों ने सुबह के समय ही शिक्षक की हरकतें देख तुरंत इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दे दी।

इसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं, शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द से जल्द उचित जवाब मांगा है, अगर शिक्षक इसका जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 


No comments