नादौन मे आया मारपीट का मामला सामने पुलिस ने उठाया कदम
नादौन भरमोटी गांव की एक महिला ने उसके बेटे और उनके घर में आए एक व्यक्ति के साथ गांव के दो लोगों की ओर से मारपीट करने पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ललिता कुमारी पत्नी जगीर सिंह गांव और डाकघर भरमोटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वीरवार को उनके बेटे सन्नी कुमार और उनके घर में आए विवेक शर्मा पुत्र वृज मोहन डोगरा निवासी वार्ड नंबर-सेरी के साथ अंकू और पंकू पुत्र कश्मीर सिंह गांव भरमोटी ने मारपीट की। मारपीट में ललिता, उसके बेटे सन्नी और विवेक को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। ये खबर पुरे शहर m आग की तरह फ़ैल गई है और पुलिस भी अपनी करवाई कर रही है
No comments