Breaking News

वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया इस खबर ने ले ली व्यक्ति की जान



वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद अपने कमरे में बैठे बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बड़सर उपमंडल के करेर निवासी राकेश कुमार (40) बिजली बोर्ड के गलोड़ कार्यालय में कार्यरत था। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि 12 वर्ष पूर्व राकेश के दिल का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह सामान्य जिंदगी जी रहा था। जानकारी के अनुसार भारत की हार के बाद हर कोई निराश था। मैच के बाद राकेश कुमार अपनी एक साल की भतीजी के साथ कमरे में बैठा हुआ था। बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो सभी लोग कमरे में आए।

वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया इस खबर ने ले ली व्यक्ति की जान


उन्होंने देखा कि राकेश बेड पर अचेत पड़ा हुआ था। परिजन उसे तुरंत राधा स्वामी चेरिटेबल अस्पताल भोटा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राकेश को साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा था। शायद मैच की हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। राकेश अविवाहित था।

No comments