Breaking News

रियलमी 5 और 5 प्रो, मिलेंगे चार रियर कैमरे और 5000 mAh की बैटरी के साथ 20 अगस्त को लॉन्च होगा

चीनी स्मार्टफोन कंपनी 20 अगस्त को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को लॉन्च करेगी। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर के अलावा अल्ट्रावाइड एंगल, सुपर माक्रो और पोर्ट्रेट मोड्यूल देखने को मिलेगा। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इसके प्रो वैरिएंट में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर से लैस प्राइमरी कैमरा होगा।




भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने इसके पेज को जारी किया है जिसमें 5 और 5प्रो के डिजाइन, कैमरा और बैटरी पावर के बारे में जानकारी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन डायमंड-कट डिजाइन से लैस होंगे जैसी पिछले महीने लॉन्च हुए रियरमी 3आई में देखने को मिली थी।

  • कंपनी ने कहा- यह इस प्राइस सेगमेंट में चार रियर कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा
  • इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि लॉन्चिंग के समय ही की जाएगी
  • इसमें रियलमी की अबतक की सबसे पावरफुल 5000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी 
  • भारतीय बाजार में फोन की कीमत कितनी होगी इस बात की जानकारी तो लॉन्चिंग के बाद ही मिल पाएगी। लेकिन फ्लिपकार्ट पर जारी किए गए रियलमी 5 और 5 प्रो के डेडिकेटेड पेज में बताया गया है कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी जो कंपनी की अभी तक की सबसे पावरफुल बैटरी है।
  • इसके प्रो वैरिएंट में VOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जो सिर्फ आधे घंटे में ही बैटरी को 55% तक चार्ज कर देगी। इसके साथ ही प्रो वैरिएंट में क्वालकॉम चिपसेट मिलेगा।

No comments