युवक ने नदी मे कूद कर दी जान पुरे शहर मे आग की तरह फ़ैल गई खबर
पुलिस थाना ब्रौ के भैंरोवीर मंदिर के साथ वीरवार सुबह एक युवक सतलुज नदी से कूद गया। युवक की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। युवक की तलाश को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, हालांकि युवक की तलाश शुक्रवार को भी जारी रही। पर उसका अभी तक कोई पता नही चल पाया है
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 10:05 बजे एक युवक अशोक कुमार (35) पुत्र केवल राम, गांव करतापुर, रोपड़, पंजाब जगातखाना के साथ लगते भैंरोवीर मंदिर के पास से सतलुज नदी में कूद गया। अशोक कुमार यहां वर्षों से नाई की दुकान करता था।उधर, डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सतलुज नदी में कूदे युवक की तलाश कर रही है। नदी काफी उफान पर है। नदी के किनारे पुलिस और स्थानीय लोग सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

No comments