Breaking News

अब मिलेगे स्कूलों मे फ्री स्कूल बेग जाने सबसे पहले कौन कौन सी क्लास को दिए जायेगे बेग और रंग क्या होगा इन बेगो का


अब सरकार  पहली, तीसरी, छठी एवं नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले ढाई लाख विद्यार्थियों कोे अगले माह लाल और हरे रंग के निशुल्क स्कूल बैग मिलेंगे। खाद्य आपूर्ति निगम ने चार कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। अक्तूबर के अंत तक निशुल्क स्कूल बैग का आवंटन शुरू होगा।

अब मिलेगे स्कूलों मे फ्री स्कूल बेग जाने सबसे पहले कौन कौन सी क्लास को दिए जायेगे बेग और रंग क्या होगा इन बेगो का

अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे। चार कक्षाओं के विद्यार्थी जल्द ही नए रंगों के बैग लिए नजर आएंगे। छात्र-छात्राओं को अलग-अलग रंग के बैग दिए जाएंगे। लड़कों को ऑलिव ग्रीन मिक्स ग्रे और लड़कियों को चेरी मिक्स ग्रे रंग के बैग मिलेंगे।


2018 मे भी लिया था फेसला पर नही हुआ था अम्ल 

जून में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा बैग की खरीद के लिए चयनित कंपनियों को मंजूरी दी गई थी। सरकार ने पहली, तीसरी, छठी एवं नौवीं कक्षाओं के बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग देने की बीते साल के बजट में घोषणा की थी, लेकिन साल 2018 में इसको लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका।

No comments