Breaking News

नगरोटा बगवां के श्रद्धालु की मौत,hp news

मणिमहेश यात्रा पर आए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नगरोटा बगवां के 40 वर्षीय दीपक पुत्र मंगल सेन के तौर पर हुई है। hp newsआरंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। hp news


hp news


खबर की पुष्टि एसपी चंबा डा. मोनिका ने की है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर आया हुआ था। मंगलवार को धनछो में उसे सांस लेने में तकलीफ  होने लगी और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर साथियों ने उसे धनछो मेडिकल कैंप पहुंचाया। hp news

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पुलिस की मदद से दीपक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डा. अंकित शर्मा ने बताया कि जिस वक्त व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया था, उस दौरान वह अचेत अवस्था में था और उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसकी अस्पताल में मौत हो गई।hp news

No comments