Breaking News

सीएचसी में महिला डाक्टर से बदसलूकी hp news

बिलासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंडेय hp news (जुखाला) क्षेत्र में महिला चिकित्सक के साथ बदसलूकी व अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मामला सोमवार सुबह का है,hp news 



जब अस्पताल में महिला चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात थी। हर रोज की तरह महिला चिकित्सक ने वार्ड में तैनात मरीजों का वार्ड में जाकर चैकअप किया और वार्ड से आकर अपनी ओपीडी में बैठ गई और वहां मरीजों का चैकअप करने में जुट गई। इतने में एक तीमारदार अपने मरीज को व्हीलचेयर में लेकर आया और चिकित्सक को बोला कि मेरे मरीज को पहले चैक करो, इसकी हालत गंभीर है। hp news 

महिला चिकित्सक ने इस मरीज को प्राथमिकता देते हुए इसका चैकअप करने के लिए साथ आए तीमारदारों को इस मरीज महिला को व्हील चेयर से ऑब्जर्वेशन टेबल पर शिफ्ट करने को कहा, जिसके बाद महिला चिकित्सक ने इसका चैकअप किया और कहा कि यह ठीक है। महिला चिकित्सक ने उसकी पर्ची पर दवाई लिखकर बाकी मरीजों का चैकअप करना शुरू कर दिया। hp news 

 इस पर तीमारदार भड़क गया और बोला इसे ढंग से चैक करो और गुस्से में महिला चिकित्सक को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया, जिसके बाद इस व्यक्ति ने ओपीडी में लगे पर्दे फाड़ दिए और वहां से सामान उठाकर इसने महिला चिकित्सक पर फेंक दिया। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी नम्होल में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। hp news 

No comments