आज भारत में बजट स्मार्टफोन रेडमी 8ए (Redmi 8A) को लॉन्च करने वाला है। सूत्रों की मानें तो रेडमी 8ए हाल ही में पेश हुए वीवो यू10 को कड़ी टक्कर देगा।
इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में रेडमी 7 सीरीज को उतारा था। यूजर्स को रेडमी 8ए में दमदार बैटरी, शानदार कैमरा, प्रोसेसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिल सकते हैं। वहीं, रेडमी 8ए पहले चीनी वेबसाइट टीना और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो चुका है।
Redmi 8A का लाइव इवेंट
लोग रेडमी 8ए के लाइव इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
Redmi 8A की संभावित कीमत
कंपनी रेडमी 7ए के अपग्रेड वर्जन रेडमी 8ए को पेश करेगी। रेडमी 8ए की कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन के तीन वेरियंट 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी लॉन्च होंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये ससे कम होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने रेडमी 7ए को भारत में 5,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।
Redmi 8A के संभावित स्पेसिफिकेशन
रेडमी 8ए स्मार्टफोन को 6.217 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, ग्राहकों को 2, 3 और 4 जीबी रैम मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी। साथ ही इस फोन को 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
No comments