Breaking News

कार और एचआरटीसी की बस में जोरदार टक्कर दो की मौत अन्य घायल जाने पूरी खबर


एचआरटीसी बस और ईओन कार की टक्कर में पठानकोट के मामून निवासी 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान दरबारी लाल और ओंकार सिंह निवासी मामून के रूप में हुई है। विजय कुमार की हालत भी गंभीर है।हादसा रात 8 बजे के करीब हुआ। तीनों युवक गाड़ी की सर्विस करवाने के बाद ट्रायल लेने के लिए मामून से डल्हौजी रोड पर गए थे। कार गुरदासपुर के गांव दोरांगला डुंगरी निवासी विजय चला रहा था। हरियाल से पठानकोट आते वक्त रास्ते में न्यू बस्ती छतवाल के पास दूसरी कार को ओवरटेक करते वक्त सामने से आई हिमाचल रोडवेज की बस से सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे दब गया, हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

कार और एचआरटीसी की बस में जोरदार टक्कर दो की मौत अन्य घायल जाने पूरी खबर


थाना मामून की पुलिस ने मौके पर पहुंच लाशों को कार से निकलवाया और गाड़ियों को सड़क किनारे करवा ट्रैफिक सुचारु करवाया गया। थाना मामून प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि बस और कार दोनों को कब्जे में लिया गया है, 2 युवकों की मौत हो चुकी है। विजय की हालत गंभीर होने के चलते वह बयान नहीं दे पा रहा, जांच की जा रही है, जिसकी गलती होगी उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments