चिंतपूर्णी मंदिर मे उमड़ा जनसलाव
हिमाचल को देव भूमि कहा जाता है और हिमाचल मे कई शक्तिपीठ है उन्ही शक्तिपीठों में शामिल मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। छुटी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।इसमें बड़ी संख्या पंजाब से आए श्रद्धालुओं की थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दर्शन के लिए डेढ़ किमी लंबी लाइनें लग गईं। इसके चलते श्रद्धालुओं को दर्शन पर्चियां पुराने बस अड्डे पर वितरित की गईं।
रात दो बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद से मंदिर में माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने पवित्र पिंडी के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। गौरतलब है कि चिंतपूर्णी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पवित्र पिंडी के दर्शन को पहुंचते हैं। विषेशकर नवरात्रों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

No comments