Home
/
hamirpur News
/
Hamirpur Police
/
Himachal News
/
hospital tanda
/
HP News
/
नाबालिक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त
नाबालिक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त
शनिवार शाम को अमित कुमार पुत्र वीरपाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है की खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। करीब आठ बजे परिजनों ने किसी काम से उसे आवाज लगाई लेकिन, वह नहीं उठा। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। उसे तुरंत नीचे उतारा गया। जब उसे नीचे उतारा गया तब उसकी सांस चल रही थी। परिजन उसे भोटा अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।
शनिवार रात को ही गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।पर टांडा ले जाते समय उसकी की मौत हो गई। नाबालिग के पिता वीरपाल उत्तरप्रदेश के गांव खेड़ो चंद्रा बहादुरपुर डाकघर जलालाबाद के रहने वाले हैं। वह बीते कई वर्षों से डिडवीं टिक्कर में ही अपने परिवार सहित रहते थे। छात्र के तीन भाई और दो बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार सदस्य भी स्तब्ध हैं। इस संबंध में उपपुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
नाबालिक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त
Reviewed by Arun Kumar
on
April 21, 2019
Rating: 5
Reviewed by Arun Kumar
on
April 21, 2019
Rating: 5

No comments