दिन दिहाड़े चोरी से हमीरपुर के लोग हुए हेरान
हमीरपुर के निवासी सुरेश कुमार मुख्यालय में दुकान करते हैं। वह सुबह सुबह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर आ गए। जबकि उसकी पत्नी सुबह बच्चों को स्कूल भेजकर घर को ताला लगाकर शादी समारोह में चली गई। इसके बाद जब वह वापस आई तो घर का ताला टूटा देखकर अचम्भित रह गई। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उसके पति सुरेश की दुकान पुलिस थाना सदर के पास ही है। उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और छानबीन आरंभ कर दी।

No comments