Breaking News

सोलन में बदमाशों ने उड़ाया नौ लाख रुपयों से भरा एटीएम

शहर के परवाणू में शातिर चोर फर्श तोड़ने के बाद करीब नौ लाख कैश से भरे एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं। ओल्ड नेशनल हाईवे के किनारे इस वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह कार्पोरेशन बैंक प्रबंधन को चोरी का पता चला और पुलिस को सूचित किया। मशीन समेत आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले भी जिले में एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार परवाणू ओल्ड हाईवे पर स्थित कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम को शातिर उखाड़कर ले गए हैं। रात को किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
Running-ATMs-in-nine-lakh-rupees-by-miscreants-in-Solan,सोलन में बदमाशों ने उड़ाया नौ लाख रुपयों से भरा एटीएम

सुबह लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचे तो कैबिन मशीन गायब थी। इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी गई। बताया जा रहा है कि एटीएम में 8 से 9 लाख रुपये कैश था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम चोरी होने की पुष्टि की है

No comments