सड़क में दौड़ रहे युवकों को बचाते खाई में गिरी कार जानिए कैसे
उपमंडल शाहपुर के तहत चड़ी से भितलु रोड पर शाम के समय एक आल्टो कार दस फुट नीचे खाई में गिर गई। कार में चालक टेक चंद (30) पुत्र ओंकार सिंह और साथ बैठे सुनील (25) पुत्र फकीर चंद निवासी भितलु घायल हो गए हैं। साथ ही सड़क पर दौड़ लगा रहा निखिल (20) निवासी चड़ी भी सड़क किनारे गिरने से घायल हो गया है।
निखिल के घुटनों में चोट आई है। खाई में गिरी गाड़ी से ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसमें गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार का शाहपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सड़क में कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान मोड़ पर अचानक युवकों को बचाते हुए कार खाई में लुढ़क गई। उधर, पुलिस थाना शाहपुर प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है


No comments