Breaking News

धुरकडी में बस दुर्घटना, बाल बाल बचे लोग



धर्मशाला से मनाली जा रही बेदी बस घुरकड़ी में पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि साथ लगते पेट्रोल पंप से एक जेसीबी आ रही थी। जबकि बस भी स्पीड में थी। बस चालक को पेट्रोल पंप से बाहर आ रही जेसीबी दिखाई नहीं दी और बस सड़क से नीच उतर गई।

सड़क से नीचे उतरते ही बस आ अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। दुर्घटना होते ही बस में बैठी सवारियां चिल्लाने लगीं। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि इस संदर्भ में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर, बस में मनाली के लिए जा रही सवारियों को भेजने के लिए कंपनी की ओर से और वैकल्पिक व्यवस्था की गई

No comments