ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने राख की गेहूं
हलूं गांव में कटाई कर रहे एक ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल राख कर दी। जानकारी के अनुसार हलूं गांव के ईश्वरदास ने अपने खेतों से गेहूं काटकर एक जगह इकट्ठा कर ली और एक ट्रैक्टर को गेहूं काटने के लिए बुलाया हुआ था। गेहूं की कटाई चल रही थी कि अचानक ट्रैक्टर में से एक चिंगारी निकली और गेहूं में आग लग गई। आग लगने से ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है।
वहीं, खेतों में काम कर रहे लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाया। आग लगने से पीड़ित व्यक्ति ईश्वरदास को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान हल्का पटवारी और अग्निशमन विभाग को दे दी है। गांव वालों ने आग पर तो काबू पा लिया है
लेकिन गेहूं की तूड़ी में अभी भी आग लगी हुई है। प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी एवं तहसीलदार मंगलवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

No comments