घर से दो लाख के गहने व सात हजार नगदी चोरी
पुलिस थाना इंदौरा के चनौर गांव में एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। इंदौरा थाना में चनौर गांव के अजय सिंह पठानिया ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर के ताले तोड़कर चोरी हुई है। शातिर एक जोड़ी सोने के झुमके, नेकलेस, मंगलसूत्र , सोने के कंगन, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की पायल और सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं।
इनकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है

No comments