बिना ट्यूशन कशिश और श्रृष्ठि ने किया उम्दा प्रदर्शन
अचीवर्स हब सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी (धर्मशाला) का सीबीएसई दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में कशिश ने 95 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि सृष्टि अबरोल 93 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। इसके अलावा अनन्या ने 89 फीसदी अंक लेकर तीसरा, ज्योति ने 88.8 चौथा और आर्यंश ने 88.4 अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है।
कशिश के पिता संजय कटोच व्यवसायी हैं, जबकि माता कंचन कटोच गृहिणी हैं। कशिश ने बताया कि वे चिकित्सक बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन पढ़े हासिल की है। वहीं, सृष्टि अबरोल ने बताया कि वह स्कूल के अलावा घर में प्रतिदिन तीन घंटे पढ़ाई करती थीं। भविष्य में वह चिकित्सक बनना चाहती हैं।
सृष्टि के पिता पवन अबरोल बैंक अधिकारी हैं, जबकि रूबी अबरोल स्कूल में ही अध्यापिका हैं। दोनों मेधावियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को दिया है। अचीवर्स हब स्कूल की प्रबंधक कृष्णा अवस्थी और अवस्थी एजूकेशन सोसायटी के निदेशक अमित भारद्वाज ने बच्चों को बधाई दी है

No comments