जवानों को तलाशने आए डीआरडीओ के वैज्ञानिक
किन्नौर जिला के नमगया डोगरी नामक स्थान पर ग्लेशियर की चपेट में हाय 5 जवानों की तलाश के लिए अब सेना ने डीआरडीओ की सहायता ली है वीरवार को डीआरडीओ से आए वैज्ञानिकों का एक विशेष दल घटनास्थल पर पहुंचा दल के साथ एक खोजी कुत्ता भी था
दल ने मौके पर पहुंचकर आधुनिक उपकरणों सहित डॉग्स की मदद से जवानों की तलाश शुरू की किन्नौर के डीसी गोपाल चंद ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को घटनास्थल एक मोबाइल बरामद हुआ है जो कि नितिन राणा पालमपुर कांगड़ा का है उन्होंने बताया घटना के बाद से ही आर्मी आईटीबीपी की विशेष द्वारा टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है
इस दौरान आधुनिक मशीनरी की मदद ली जा रही है विशेष टीमों की मदद से किए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान कई बार मौसम भी रुकावट पैदा कर रहा है बावजूद इसके सर्च ऑपरेशन जारी है इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौसम खराब होने की वजह से तलाशी अभियान में दिखते आप पेश आ रही हैं लेकिन जब मौसम थोड़ा खुला है
जवानों को खोजने के लिए विशेष दल काम पर लगा है और उम्मीद है कि जल्दी लापता जवानों को बर्फ से निकाल लिया जाएगा बता दें कि इस घटना को 9 दिन बीत गए हैं घटना वाले दिन आर्मी के 6 जवान नमगया डोगरी के पास जिले की चपेट में आ गए थे

No comments