Breaking News

बाबा बालक नाथ जी के मदिर मे हुआ हंगामा



 हमीरपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर की सराय के भीतर लंगर खाने और भजन-कीर्तन करने से रोकने पर अमृतसर से आए श्रद्धालुओं का जत्था भड़क गया। गुस्साए करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्यद्वार के बाहर चक्का जाम कर मंदिर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा, डीएसपी जसवीर ठाकुर और मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।

बाबा बालक नाथ जी के मदिर मे हुआ हंगामा


मदिर के महंत प्रेम नाथ शर्मा ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। लेकिन वीरवार सुबह श्रद्धालुओं ने फिर से मंदिर गेट के बाहर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसके बाद डीएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


No comments