Breaking News

नाग नागिन का जोड़ा बना लोगो के लिए आकर्षण



नादौन क्षेत्र के साथ लगते सुधंगल गांव में रोजाना दोपहर को  निकल रहा नाग नागिन का विशाल जोड़ा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह सांपों का जोड़ा पहले दिन महाशिवरात्रि को प्रकट हुआ था। तभी से यह जोड़ा रोजाना सुबह करीब 11 बजे के बाद झाड़ियों से निकलता है। जिसे देखने के लिए लोगो का हजूम उमड़ रहा है काफी दूर दूर से लोग इस नजारे को देखने आ रहे है 


नाग नागिन का जोड़ा बना लोगो के लिए आकर्षण



सांपों के इस जोड़े को देखने के लिए लोग इकट्ठे हो जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इससे इस स्थल पर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। लोगों में पंडित जगत राम, लक्की, कुलदीप, पप्पू, सत्या देवी, सविता देवी, अमृता आदि ने कहा कि ग्रामीणों की अब इस स्थल पर मंदिर बनाने की योजना है।


No comments