बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कालाअंब पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मां व बहन अस्पताल परिसर में बेसुध हो गईं। मृतक परिवार में इकलौता चिराग था और घर की जिम्मेदारियों में अपने बुजुर्ग पिता का हाथ बंटा रहा था।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय इमरान खान पुत्र मुजीद खान निवासी त्रिलोकपुर बाइक पर कालाअंब की ओर आ रहा था। खैरी के समीप पहुंचते ही कालाअंब से त्रिलोकपुर की ओर जा रही बोलेरो नंबर एचपी 71-2864 ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। कालाअंब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत
Reviewed by Ab Kashyap
on
October 16, 2019
Rating: 5
Reviewed by Ab Kashyap
on
October 16, 2019
Rating: 5

No comments