सुजानपुर कॉलेज में नई बीसीए लैब का शुभारभ किया
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में अत्याधुनिक तरीके से बनाई गई बीसीए लैब का उद्घाटन वीरवार को प्रधानाचार्य अनिल गौतम और पीटीए प्रधान सुखदेव ठाकुर ने संयुक्त रूप किया।
बीसीए नियंत्रक प्रो. प्रमोद शर्मा ने कहा कि करीब 17 लाख रुपये खर्च कर यह लैब बनाई गई है। इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2018 में शुरू किया गया था।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जनवरी माह के शुरू में ही पूरा हो गया था। इसी दौरान महाविद्यालय में अवकाश होने के चलते इसका विधिवत शुभारंभ नहीं किया गया, लेकिन अब इसका विधिवत शुभारंभ करवा दिया गया है।
वीरवार से ही छात्र-छात्राओं को इस लैब की सुविधा मिली। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक लैब छात्र-छात्राओं को हर एक सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि बनाने में कारगर सिद्ध होगी।
इस मौके पर सुखदेव ने कहा इस लैब का सभी छात्र-छात्राएं पूरा फायदा उठाएं। लैब को सही तरीके से इस्तेमाल करें ताकि इसका फायदा लंबे समय तक मिलता रहे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रो. शशि शर्मा, डॉ. रंधावा, मनोहर लाल आदि उपस्थित रहे।

No comments