दो हफ्ते से हो बीमार तो हो सकती भयानक बीमारी
अंब मे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड अंब मे विश्व क्षय रोग दिवस के तहत खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य खंड अंब की लगभग 150 आशा वर्कर ने भाग लिया। इस मौके पर सिविल अस्पताल अंब के सभागार में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षय रोग के बारे में आशा वर्कर को जानकारी दी गई। डॉ. गर्ग ने कहा कि क्षय रोग के लक्षणों में दो हफ्ते से अधिक खांसी, शाम का बुखार भूख न लगना, भार कम होना, छाती में दर्द, बलगम के साथ खून आना प्रमुख लक्षण होते हैं। अगर इस तरह लक्ष्ण दिखे तो डॉक्टर से सम्पर्क करे |

No comments