मोबाइल ऐप से कर सकेंगे लेन-देन डाकघरों ने उपभोक्ता दी सुविधा
इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंकों से जुड़े डाकघरों के उपभोक्ता अब मोबाइल ऐप आईपीपीबी से वित्तीय लेन-देन कर सकेंगे। अन्य मोबाइल ऐप की तरह ही इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से भी उपभोक्ता एफडी, पीपीएफ, बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से ऐप का डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद इसमें अपना अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। साथ ही उपभोक्ता को मोबाइल बैंकिंग पर्सनल वेरिफिकेशन नंबर सेट करना होगा। बाद में ओटीपी डलेगा। इसके बाद यह ऐप काम करना शुरू कर देगा।

No comments