आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का होगा आमना-सामना-IPL 2019
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का 9वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं।
टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मांकडिंग विवाद की छाया में राजस्थान को हराने वाली पंजाब की टीम को दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 28 रन की हार का सामना करना पड़ा था।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शुरूआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकडिंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई
दूसरी ओर अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह रन से हराने वाली मुंबई इंडियंस जीत की लय कायम रखना चाहेगी। मुंबई भी आरसीबी के खिलाफ हुए नो-बॉल विवाद को पीछे छोड़ पंजाब को कड़ी चुनौती देना चाहेगा। पहले मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था
पंजाब : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, सरफराज खान और हरडस विलोजेन
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैकक्लेनेघन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा

पंजाब की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम

No comments