Home
/
Himachal News
/
HP News
/
nadaun news
/
Nadaun Police
/
नादौन मे हुई मारपीट पुलिस मे हुआ मामला दर्ज
नादौन मे हुई मारपीट पुलिस मे हुआ मामला दर्ज
पुलिस थाना नादौन के तहत स्थानीय कस्बे की एक स्वीट शॉप में काम करने वाले व्यक्ति के साथ निहारी गांव के व्यक्ति ने मारपीट और गाली गलौज की है। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवा दी है। पीड़ित बलजीत सिंह राणा पुत्र राणू राम निवासी गांव शांतला डाकघर टिक्कर तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नादौन में एक स्वीट शॉप पर काम करता है। उसने बताया की बिना बजह ही एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और गाली निकलना शुरु कर दिया तबी देखते हे देखते वंहा पर भीड़ एकत्रित हो गई |
शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे जब वह दुकान में काम कर रहा था तो लक्की कुमार निवासी निहारी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा ने दुकान में आकर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। और कहा की अगेर आरोपी पर लगाया गया आरोप सही है तो उस पर सख्त करवाई अम्ल मे लायी जाएगी |
नादौन मे हुई मारपीट पुलिस मे हुआ मामला दर्ज
Reviewed by Arun Kumar
on
March 30, 2019
Rating: 5
Reviewed by Arun Kumar
on
March 30, 2019
Rating: 5

No comments